कलेक्टर सुश्री चौधरी ने ली समिति प्रबंधकों और मिलरों की बैठक ,बिचौलियों का धान समिति में ना आए

धान परिवहन तत्काल करने और सीएमआर कोटे में चांवल जमा करने मिलरों को दिये निर्देश

दुर्ग, 14 जनवरी 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में समिति प्रबंधकों एवं राईस मिलरों की बैठक ली। उन्होंने मिलरों को धान का परिवहन तत्काल करने के निर्देश दिए। साथ ही मिलरों को सीएमआर कोटे में चांवल जमा करने कहा। बैठक में समिति प्रबंधकों को धान खरीदी हेतु शेष बचे दिन को ध्यान में रखते हुए खरीदी की आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से रकबा समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि खरीदी केन्द्रों में कोचियों एवं बिचौलियों का धान समिति में ना आने पाये, केवल किसानों का ही धान खरीदी पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं धान खरीदी हेतु नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों की जाँच करने निर्देशित किया। बैठक मंे मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के. जोशी, खाद्य नियंत्रक श्री सी.पी. दीपांकर, जिला विपणन अधिकारी श्री भौमिक बघेल, उप पंजीयक श्री अवधेश मिश्रा एवं विपणन अधिकारी श्री हृदेश शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी टी.एस. अत्री सहित शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक एवं राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है