सीएमओ ने सुनी कांग्रेस के मनोनीत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षदों की बात, कहा – नही होगी आप लोगो की उपेक्षा

अम्लेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में कांग्रेस शासन काल में मनोनीत हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षद गण पालिका परिषद पहुंचकर की नगर पालिका अधिकारी सीएमओ से चर्चा पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश यादव से कहा कि शीघ्र समान्य सभा के बैठक आयोजित किया जय। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विभिन्न विकास कार्य के लिए राशि स्वीकृत किए गए हैं उन सबका कार्य अति शीघ्र होना चाहिए जिससे नगर विकास की आगे बढ़ सके।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

राज्य सरकार द्वारा मनोनीत किए गए सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान हो और उन्ही लोगो के मार्गदर्शन में विकास कार्य को  किया जाए।राज्य में सरकार बदल गई है तो आप लोग हमारे पूछ परख कम नहीं होना चाहिए। चर्चा में अवैध कब्जा पर भी संज्ञान लिया गया।केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा कई योजना संचालित की जारी है और हितग्राही को योजना का लाभ दिलाने शासन और प्रशासन मेहनत करते और योजना का लाभ मिलने पर बुलाकर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। जिस पर हमारी उपेक्षा की जा रही है।

पूर्व में 30 जनवरी को कांग्रेस के मनोनीत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने सीएमओ के उपर भेद भाव करने का आरोप लगाया था। जिसका प्रकाशन पाटन के गोठ में किया गया था । आपको बता दे कि, आज 01 फरवरी को सीएमओ ने सभी लोगो को बैठाया और सबकी बता सुनी और कहा जो कार्य नगर में किया जाएगा तो आप लोगो के मार्गदर्शन में किया जाएगा आप लोगो को सूचित हमेशा किया जाता है और आगे भी की जाएगी कई कुछ भूल हुईं हो तो उसके लिए क्षमा पार्थी हूं वैसे लगातार आप लोगो के सहयोग नगर पालिका के विकास में मिलते आ रहा है।

अभी विकास कार्य के लिए प्रशासन के द्वारा जगह चिन्हांकित नहीं किया गया है जिसके लिए लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर कार्य को गति प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। आप लोग मुझसे कल मिलने आए तो मैं अनुविभागीय अधिकारियों से मिलने पाटन चला गया था जिसकी वजह से आप लोगों से चर्चा नहीं हो पाई।

मौके पर  अध्यक्ष नंदिनी पठारी, उपाध्यक्ष श्री उमेश साहू, पार्षद खिलेशवर चक्रधारी, जीवनन्दन वर्मा, विष्णु यादव, ओंकार घिघोड़े,रूपनारायण सोनकर शीतल, सोनकर,नेमप्रकाश भारती, गंगा प्रसाद निषाद, कल्याण साहू, नरेन्द्र त्रिपाठी,ढालू द्रोपती निषाद,दुलारी साहू,ईश्वरी सोनकर ममता नाग,कमला शर्मा,प्रवीण चंद्राकर, हिमांशु शर्मा, अमृत सिंह राजपूत, विष्णु यादव ,सहित अन्य उपस्थित है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है