स्वामी आत्मनंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के बच्चों ने सायकिल रैली निकाल कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

Advertisement

पाटन 21 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के माध्यम से सेवा कार्य किया जा रहा है व स्वच्छता का संदेश दे रहे है इसी कड़ी में नगर पंचायत पाटन द्वारा स्वामी आत्मनंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पाटन में सायकिल रैली के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली को पाटन नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो पाटन नगर के मुख्य चौक-चौराहे होते हुए विद्यालय में समाप्त हुआ विद्यालयों के छात्रों द्वारा रैली में स्वच्छता (स्वच्छ पाटन, स्वस्थ पाटन) का संदेश दिया व स्वच्छता के प्रति नागरिकजनों को प्रेरित किया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष निशा सोनी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष केवल देवांगन,आदित्य सावर्णी,प्राचार्य प्रदुमन सिन्हा,नगर पंचायत के कर्मचारी जलज पाण्डेय,योगेश भोई,प्रवीण कुम्भकार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षाएं व बड़ी संख्या में छात्राएं की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है