फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़का छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, सौंपे ज्ञापन

* छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का अल्टीमेटम — “तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेंगे…
* सोशल मीडिया पर गुरु घासीदास का अपमान, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…

दुर्ग-पाटन: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सोशल मीडिया पर किए गए कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सख्त रुख अपनाया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि रायगढ़ की सिंधी कॉलोनी निवासी विजय नामक व्यक्ति ने फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर गुरु घासीदास बाबा के प्रति अशोभनीय व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है।

संगठन के अनुसार, इस घटना से न केवल गुरु घासीदास बाबा के अनुयायियों की धार्मिक आस्था आहत हुई हैं, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़िया समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आपको बता दें कि उक्त व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ के पुरखा को गाली दी है, तथा प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल जी को भी भद्दा गाली दी, ऐसा लग रहा है जैसे उक्त व्यक्ति और उनके संबंधितों के द्वारा छत्तीसगढ़ियों को भड़काने उकसाने की साजिश है, क्रांति सेना का कहना है कि बाहर से आएं अपराधी तत्वों के लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को बिगाड़ने का काम कर रहा है। जिसे छत्तीसगढ़िया समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना पाटन के सेनानियों  ने पुलिस प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया जाए। साथ ही संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जमीनी स्तर पर प्रदर्शन और धरना देने को बाध्य होंगे।

वहीं क्रांति सेना और अन्य संगठनों का कहना है कि हम अपने पुरखों और पूजनीय पुरुषों के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। प्रशासन यदि समय रहते कदम नहीं उठाता, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वहीं स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। उक्त मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सभी सेनानियों के साथ सतनामी समाज, साहू समाज, कुर्मी समाज सहित सभी समाज से जुड़े लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पाटन थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

 

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है