छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 18 बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया

Advertisement

मोतीपुर 11 सितंबर : पाटन विकास खंड के शासकीय हाई स्कूल बटंग मे शासन से प्राप्त निशुल्क सरस्वती सायकल प्रदाय योजना के तहत कक्षा नवमी के 18 बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया. इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि बच्चों को सायकल मिलने से स्कूल आने जाने मे सुविधा होगी जिससे शाला की उपस्थिति बढ़ेगी तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा,साथ ही बच्चों को कड़ी मेहनत से पढ़ाई करके देश प्रदेश के विकास मे सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

सायकल वितरण मे शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक निषाद, सदस्य राजकुमार वर्मा, कमलेश पठारी,तोरण साहू, सुदर्शन वर्मा, राजू वर्मा, शंकर लाल ठाकुर, प्राचार्य संजय दास, व्याख्याता श्रीमती बबिता देवगढें, भारती वर्मा,पूर्णिमा ठाकुर, मीनाक्षी चंद्राकर, अनूप दुबे, भरत बंजारे,संकुल समन्वयक ब्रम्हानन्द नायक, मिडिल स्कूल प्रधान पाठक लोमन साहू,कृष्ण कुमार शर्मा,श्रीमती राजश्री डोंगरे, भुवनेशरी रानी चंद्राकर सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है