छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक संपन्न; किया अनुभव साझा – दिए महत्वपूर्ण जानकारी

पाटन : आज 05 जुलाई 2025 को कर्मा भवन अटारी पाटन में आयोजित छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया व्यापारियों की एकजुटता से ही यहां उनका व्यापार बढ़ेगा. और छत्तीसगढ़ का खजाना भरेगा और हमारे छत्तीसगढ़ का समुचित विकास होगा, जिसकी कल्पना हमारे पूर्वजों ने की थी।

श्री वर्मा ने कहा कि आज राज्य में सबसे ज्यादा संख्या छत्तीसगढ़िया व्यापारियों की है और ज्यादातर उपभोक्ता भी यही हैं । लेकिन जानकारी और सहयोग के अभाव में छोटे छोटे व्यवसाय कर रहे हैं । जबकि केन्द्र और राज्य सरकार की अनेक योजनाएं ऐसे व्यवसाय करने वाले या व्यवसाय शुरू करने वालो के लिए संचालित है। जब व्यवसायी या इच्छुक लोग एक जुट होंगे. सभी संगठित होंगे, तब जानकारी का आदान-प्रदान भी होगा और वे न केवल अपना व्यवसाय शुरू कर पाएंगे. बल्कि व्यवसाय को बड़े मुकाम तक ले जा पाएंगे । इस अवसर पर श्री वर्मा ने उपस्थित व्यापारी साथियों को पत्रिका भी वितरण किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही अध्यक्षता दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने की। श्री सिन्हा ने कहा कि सहयोग, जानकारी या मार्गदर्शन करने के लिए जिला ईकाई लगातार सक्रिय है। इसके लिए व्यापारी साथी या इच्छुक युवा उनसे संपर्क कर सकतें हैं । इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री कुबेर चंद्राकर और गोविन्द साहु ने भी अपने अनुभव साझा किया। उपस्थित व्यवसायियो ने भी अपने अपने अनुभव सुनाए और समस्याओं के संबंध में मार्गदर्शन भी लिया । बैठक का संचालन मधुकांत साहु ने किया ।

इस अवसर पर अशोक साहू, पुष्पेंद्र बबलू साहू, अनिल कामड़े, राजेन्द्र वर्मा, भानुप्रताप साहू, झानेद्र कुमार, निखिल निर्मल, अजय देवदास, वीरेंद्र वर्मा, कुबेर चंद्राकर, दीपक देवांगन, कमलेश मारकंडे, मनीराम, ऋषि साहू, नीलकमल, राजूलाल, पत्रकार संतोष देवांगन, विजयकांत, शेखर वर्मा, भूपेंद्र साहू, रेखराम साहू सहित पाटन क्षेत्र के अन्य व्यापारी बंधू उपस्थित रहे।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है