न्योता भोज के आयोजन कर मनाया शाला प्रवेश उत्सव,नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत

Advertisement

कुम्हारी 07 जुलाई :  विकास खंड धमधा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कन्या शाला कुम्हारी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। शाला प्रवेश उत्सव नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रथम दिन बस्ता विहीन बहुउद्देशीय, बहुआयामी कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यादात्रि माँ शारदे के पूजन अर्चन से मुख्य अतिथि के द्वारा दीप जलाकर किया गया।तत्पश्चात क्रमशः अतिथि सत्कार शिक्षक पालक बैठक प्रवेशोत्सव वृक्षारोपण एवं न्यौता भोजन आदि वृहद रूप से कार्यक्रम संपन्न कराये गये।
शिक्षक पालक बैठक में बच्चों के शैक्षिक स्तर शैक्षिक परिवेश पालक एवं शाला के बीच समन्वय आदि पर चर्चा किये गए साथ ही नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर पुस्तक एवं शाला गणवेश वितरित कर शाला से जुड़ाव सुनिश्चित किये गए।

इसी कड़ी में पर्यावरण संतुलन संरक्षण हेतु पीपल बरगद आदि वृक्ष रोपित किये गए।न्योता भोजन के अनुरूप आदरणीय अनुराग गुप्ता जी के विशिष्ट सहयोग के साथ न्यौता भोजन के रूप में अंकुरित पौष्टिक आहार चना- मूंग- फल्ली मिश्रण वितरित किये गए।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर के वृहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रेमी श्री अश्वनी देशलहरे जी ने पर्यावरण के अनुरूप वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को वृहद रूप दिया, जिसमें मुख्य रूप से SMC अध्यक्षता पद्मा सेन, पूर्णिमा सिन्हा, कांति धिवर, संरक्षक फिंगेश्वर साहू जी रामेश्वर सोनकर जी बालक- पालक और संपूर्ण स्टाफ की उपस्थिति में महत्वपूर्ण सहभागीता रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है