सिकलिंग थैलेसीमिया बच्चों के नियमित रक्त की आवश्यकता के लिये लगाया रक्तदान शिविर

दुर्ग, 13 सितंबर / जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में विगत 11 सितम्बर को विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति व ट्विनसिटी मोबाईल क्रेेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड सुपेला भिलाई एवं अन्य सहयोगी संस्थाए छ.ग. चेम्बर ऑफ कार्मस, नव दृष्टि फांउडेशन, विचारी कांति अभियान, मोबाईल एसोसिएशन, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स संस्थाओं के रक्तदाता श्री हर्ष खार्पेडे, श्री अमित बड़जात्या, श्री हरीश गावरी, श्री शंकर साहबानी, कु. प्रज्ञा, अधिकवक्ता श्री विनोद देवागंन एवं अन्य रक्तदाताओं ने 91 यूनिट रक्तदान किया। विगत वर्ष 11 सितम्बर 2021 को 40 यूनिट, 11 सितम्बर 2022 को 60 यूनिट, एवं 11 सितम्बर 2023 को 78 यूनिट रक्तदान किया गया था।

रक्तदान शिविर कार्यक्रम में समन्वयक श्री जयंती भाई अड़तिया, श्री तृपेश शर्मा, श्री तरूण अड़तिया एवं मो. मलिक हिरानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. मनोज दानी, आर.एम.ओ. डॉ. अखिलेश यादव, प्रभारी अधिकारी ब्लड सेंटर डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. पियुश श्रीवास्तव एवं रेडक्रॉस सोसायटी प्रबंधकारिणी सदस्य श्री दिलीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित होकर रक्तदाताआंे का सम्मान व उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविर में स्टॉफ नर्स श्रीमती तरूणा रावत, श्रीमती सती गुप्ता, लैब टैक्नोलॉजिस्ट श्री रोशन सिंह, लैब सूपरवाईजर श्री रूपेश शर्पे, श्री महेन्द्र चंदाकर, कु. कुसुम, मीनाक्षी, मकसूदन, दिनेश देशलहरा, श्रीमती तरन्नूम जहाँ, श्रीमती निगार, काउसंलर श्री टी.एस अंथोनी, श्री हिमांशु चंद्राकर, श्री कौशल साहू, श्रीमती माला देशमुख पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य कर्मचारी, अधिकारी, संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है