झीट में विकासखंड स्तरीय खो-खो चयन स्पर्धा संपन्न, 70 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Advertisement

* झीट में विकासखंड स्तरीय खो-खो चयन स्पर्धा आयोजित, 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा…
* शालेय खेलकूद प्रतियोगिता: खो-खो चयन स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने किया दमदार प्रदर्शन…

पाटन। शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय खो-खो चयन स्पर्धा का आयोजन सोमवार को ग्राम झीट स्थित खेल मैदान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट (पाटन) के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में पाटन विकासखंड की विभिन्न शालाओं से लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 फेसबुक से जुड़े 

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रूपेंद्र राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं एडवेंचर खो-खो क्लब के अध्यक्ष पवन ठाकुर, एकलव्य खो-खो क्लब के अध्यक्ष टीकाराम साहू तथा पूर्व माध्यमिक शाला झीट के प्रधान पाठक छत्तर राम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए व्यायाम शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों में सक्रिय भागीदारी कर जिले एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल अनुशासन का परिचय दिया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं खेल अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

उत्तर पाटन “अमेरी-गभरा” में सैकड़ों हाइवा अवैध मुरूम का स्टॉक, कार्रवाई नहीं होने से कारोबार बेखौफ

* अमेरी और गभरा में बारिश में भी अवैध मुरूम के बड़े भंडार, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी  "खनिज विभाग" की भूमिका...

विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

* जमराव के खिलाड़ियों का विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए चयनित... पाटन : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है