बेंदरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाया

Advertisement

सेलुद 26 सितंबर : पाटन ब्लॉक क्षेत्र के भाजपा पाटन उत्तर मंडल अंतर्गत ग्राम बेंदरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ जो वर्तमान में भाजपा पार्टी है के संस्थापक, एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता “पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 108वीं जयंती” मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं समाज सेवक इंजिनियर प्रणव शर्मा जी थे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर नमन करने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता, ग्रामवासी एवं कबड्डी के खिलाडियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनसंघ एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर सारगर्भित प्रकाश डाला गया साथ ही ग्राम बेंदरी के समस्त ग्रामवासियों से प्राप्त स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के विषय में उपस्थित सभी लोगों से चर्चा किया गया व भाजपा की रीती निति की जानकारी देकर लोगों को भाजपा से जुड़ने की अपील की गयी। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, समस्त ग्रामवासी जेष्ठ श्रेठ, भाजपा कार्यकर्ताओं का स्थानीय भाजपा नेता रवि साहू जी ने आभार प्रगट किया। अंतिम में ग्राम बेंदरी के कबड्डी खिलाडियों एवं ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि का श्रीफल एवं प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसपास के भाजपाई प्रशांत शर्मा, आशीष शर्मा, प्रवेश शर्मा, खोमेश्वर(लल्ला), किसन साहू, जीवन लाल, सीतेश साहू, प्रदीप निषाद, चुम्मन लाल, चोवा राम साहू, निलेश, पुरषोत्तम साहू, ओमप्रकाश, चेलाराम, अर्जुन साहू, झंडी राम साहू, देवप्रसाद, दुष्यंत, नरेन्द्र, भूषण, बंटी, खिलेशवर, मातृशक्ति लिलेश्वरी निषाद, सुलोचना, सुहोद्रा बाई, प्रमिला, कुमारी बाई, सतरूपा बाई एवं अन्य माता बहने व ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है