भाजपा नेत्री समाज सेवी श्रीमति चंद्रिका साहू ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

पाटन 12 सितंबर : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला तारीघाट में न्योता भोज का आयोजन किया गया।आपको बता दे कि प्रदेश साहू संघ रायपुर के उपाध्यक्ष और भाजपा महिला मोर्चा के जिला मंत्री, समाज सेवी श्रीमति चंद्रिका साहू के तत्वाधान में जन्मदिन के अवसर पर किया गया है।

श्रीमति साहू अपने जन्मदिन के शुभ अवसर को सादगी पूर्ण ढंग से नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ मनाया स्कूली बच्चों को केला और मिठाई खिलाकर न्योता भोज दिया तत्पश्चात श्रीमति साहू ने विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अमरूद का पौधा रोपण किया और कहा वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आप सब से भी निवेदन है कि शासन की योजना अनुसार एक पेड़ मां के नाम अपने जन्मदिन पर जरूर लगाए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन धनराज साहू,शाला विकास समिति के अध्यक्ष सरस्वती सिन्हा, यतेश्वर गोस्वामी, गजेंद्र सिन्हा, टोमन साहू, बेद राम साहू सहित स्कूल के प्रधान पाठक लोकनाथ सोनवानी, शिक्षक ऋषि कुमार साहू ,नीलम साहू, कविता गिरे और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है