बड़ी खबर: कुम्हारी प्रीमियर लीग का आगाज सुमित खोडियार सबसे महंगे प्लेयर

कुम्हारी 23 मार्च:  आईपीएल क्रिकेट की तर्ज पर कुम्हारी नगर में केपीएल (कुम्हारी प्रिमियर लीग) का आयोजन किया जा रहा है। लीग का उद्देश्य युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह व उनके खेल भावना को निखारने के लिए किया जा रहा है। इस लीग में आठ फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा लगभग 150 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन नीलामी में बोली लगाकर किया गया। खिलाड़ियों का ऑक्सान शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 3 स्थित मंगल भवन में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर द्वारा विनर कप अनावरण कर किया गया। जिनके बाद लीग खेलने के लिए आवेदन किये गए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। जिसमें सबसे महंगे प्लयेर के रूप में ऑलराउंडर सुमित खोडियार को 17 हजार रुपये की सबसे अधिक बोली लगाकर राधे इलेवन ऑनर राजेश यादव द्वारा खरीदा गया। वहीं दूसरे सबसे महंगे प्लेयर के रूप में एस चंद्रशेखर को टीम महाकाल बुल्स ने 14500 रुपये में खरीदा। खिलाड़ी कमलकांत निषाद को किंग्स इलेवन की टीम ने 14500 रुपये में बोली लगाकर खरीदा। वहीं इस लीग के प्रत्येक टीमों में 16-16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया। नीलामी में कुछ ऐसे प्लेयर भी रहे जिन्हें खरीदार नही मिले। तो कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें आशा के अनुरूप कम धन मिले जिसमें नरोत्तम यादव कबीर ठाकुर लुकेश यादव दीपक साहू मोहित पटेल मनोज साहू चूणामणि निषाद आकाश देवांगन, छबि सोनकर शामिल है। हालांकि सभी खिलाड़ियों को बेस प्राईज से अधिक बोली लगाकर खरीदा गया। वहीं उम्र दराज खिलाड़ी अमर यादव व चेतन मानिकपुरी उकेश साहू ईश्वर साहू बिल्लू प्रकाश चंद्र वाहने को भी टीमों ने बोली लगाकर खरीदा है।

लीग के टीमें इस प्रकार है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बजरंगी बॉस कप्तान संजय यादव (टीम ऑनर किशोर सोनकर)

महाकाल बुल्स कप्तान बॉबी यादव (ऑनर युवराज साहू)

रुद्रा इलेवन कप्तान हितेश यादव (ऑनर सुनील मिश्रा )

किंग्स इलेवन कप्तान मुकेश पटेल (ऑनर थनेश पटेल)

वाईट वॉकर्स कप्तान स्वयं पांडेय (ऑनर विपुल दुबे)

सीजे किंग्स कप्तान सुमित पटेल (ऑनर रवि वाधवानी)

राधे इलेवन कप्तान राकेश यादव (ऑनर डॉ राजेश यादव)

राइजिंग स्टार राधेश्याम यादव
(ऑनर मनहरण यादव)

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है