पूर्व मुख्यमंत्री के गृह ग्राम में बड़ी घटना बांध में फेंक दी मरी हुई मुर्गियां,थाने में दी सुचना

Advertisement

पाटन 20 सितंबर :  बेलौदी बांध में सैकड़ो की संख्या में मरी हुई मुर्गियां फेकने से ग्रामीणों में काफी रोष है।जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है।

शुक्रवार की शाम बांध किनारे 150 से ज्यादा की संख्या में मरी हुई मुर्गियां बांध किनारे तैरते हुए मिली,जिसकी सूचना तुरंत जामगांव आर थाने में दी गई।

 फेसबुक से जुड़े 

विदित है कि बेलौदी बांध में हर वर्ष प्रवासी पक्षी आते हैं मरी हुई मुर्गियों के झड़ने से होने वाले प्रदूषण से पक्षियों को भी खतरा हो सकता है साथ ही बांध में मछली पालन के लिए भी प्रदूषण से खतरा हो सकता है।
मुर्गियां किसकी है और किसने फेंकी है इसका अभी पता नही चला है।

इतनी ज्यादा संख्या में मरी हुई मुर्गियों के सड़ने से दुर्गंध और बीमारी भी फैलने की आशंका है आसपास के ग्रामीणों और मछली पालन करने वालों में भारी रोष व्याप्त है।ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वही मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य देव कुमार निषाद ने इस तरह के घटना की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा कि लगभग 500 नग मरे हुए मुर्गी को गांव के तालाब में लाकर डाला गया है जिसकी मौखिक रूप से शिकायत थाने में कर दिया गया है कल थाना जामगांव जाकर टी आई से मिलेंगे और लिखित में शिकायत कर अज्ञात व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करने की मांग करेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है