घुघुवा(क) में नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

* बारिश के पानी के उचित निकास हेतु ग्राम घुघुवा(क) में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सभापति प्रणव शर्मा के द्वारा सम्पन्न हुआ…

घुघुवा(क) में नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन पाटन। ग्राम घुघुवा(क) में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज सभापति श्री प्रणव शर्मा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस नाली निर्माण से बारिश का पानी का उचित निकास हो सकेगा, जिससे आमजन को जलभराव, कीचड़ और बीमारियों से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस समस्या को लेकर मांग की थी।

कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट का आदेश – राजेश चटर्जी

भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति श्री प्रणव शर्मा ने कहा कि “नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से पूरा करना हमारा संकल्प है। घुघुवा(क) की इस नाली से क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित होगा।”

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच शैलेन्द्री साहू, उपसरपंच शिव नारायण शर्मा, भाजपा पाटन मंडल आईटी सेल प्रभारी प्रशांत, भाजयुमो मंत्री विद्या सागर निषाद, गोपाल साहू, पंच लक्ष्मी निषाद, ढालसिंह साहू, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है