कल्पना नारद साहू के कर कमलों से “औंसर-डिघारी” में विकास कार्यों का भूमिपूजन

Advertisement

* ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में विकास कार्यों का भूमि पूजन में शामिल है कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग…

रानीततराई : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान बांध एवं सनबोरा तालाब में पचरीकरण कार्य तथा श्मशान घाट में अहाता निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

घुघुवा(क) के ग्रामवासियों में भारी आक्रोश, कल 10 मई को होगी अहम बैठक

 फेसबुक से जुड़े 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू उपस्थित रहीं। उनके करकमलों से भूमि पूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच प्रियालता महिपाल ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में लगातार जनहित एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत मिले विकास कार्यों के लिए शासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सचिव शशि वर्मा, सुरेश वर्मा, श्यामा भारती, गजेंद्र भारती, रोजगार सहायक भूषण वर्मा, अंजू महिपाल, अनकेश्वर महिपाल, पूनम भारती, सागर बाई, भगवती गायकवाड़, राधा वैष्णव, उषा भारती, सरोजिनी भारती, मनभा बाई यादव, कल्याणी कश्यप, महेश्वरी महिपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहीं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर * एग्रीस्टेक और बकेट क्लेम पंजीयन को प्राथमिकता देने कलेक्टर श्री सिंह ने...

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अमलेश्वर,पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है