गुजरा हाईस्कूल में टीएलएम मॉडल प्रतियोगिता सम्पन्न, बीईओ श्री देवांगन ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

पाटन : छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत शा. हाईस्कूल गुजरा में दिनांक 12 नवंबर 2025 को बच्चों द्वारा टी.एल.एम. (मॉडल) प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान, पर्यावरण तथा नवाचार आधारित कुल 70 मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री डालेद्र देवांगन, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाटन, उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के मॉडलों का अवलोकन कर उनसे संबंधित प्रश्न पूछे तथा विद्यार्थियों की रचनात्मकता की खुले शब्दों में प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथियों में भूपेश कुमार पहरी, सरपंच ग्राम पंचायत गुजरा, और पालक समिति के अध्यक्ष श्री यशवंत साहू शामिल रहे। ग्राम के SMDC सदस्य सावित्री कुर्रे भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक—श्री एम. एन. नारंग, श्री अमित भारती, श्री गगन धुरंधर, श्रीमती लक्ष्मी चंद्राकर, श्रीमती अर्चना बाझड़, तथा श्री धीरज सिंह—ने सक्रिय भूमिका निभाई। समूचे आयोजन का संचालन श्रीमती अनुराधा ताम्रकार द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।

विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रस्तुतीकरण कौशल को विकसित करती हैं।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है