पाटन नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत से बना माहौल :: निशा सोनी बनी पाटन नगर पंचायत की उपाध्यक्ष

दुर्ग। पाटन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष और पार्षदों को चुनाव पर्यवेक्षक जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू और नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रबन्धन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने मार्गदर्शन दिया।

भाजपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दी थी। भाजपा पर्यवेक्षक दिलीप साहू ने भाजपा के समस्त अध्यक्ष-पार्षदों और पाटन के वरिष्ठ नेताओं से सामूहिक विचार विमर्श किया तत्पश्चात अध्यक्ष-पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन चर्चा करके रायशुमारी की और प्रदेश तथा जिला संगठन को अवगत कराया। व्यापक मंथन के बाद प्रदेश एवं जिला संगठन ने निशा सोनी के नाम पर मुहर लगाई तत्पश्चात पर्यवेक्षक दिलीप साहू ने उन्हें भाजपा का प्रत्याशी अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया साथ ही भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी निशा सोनी के पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया।

 फेसबुक से जुड़े 

व्हिप जारी करने से पहले जिला भाजपा उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षक दिलीप साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है और हर कार्यकर्ता से अनुशासन की अपेक्षा रखती है। पाटन में लगातार भारतीय जनता पार्टी जीत का इतिहास रच रही है, इस सिलसिले को बरकरार रखते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाएं।

नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रबन्धन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि नगर पंचायत में उपाध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलाकर पाटन नगर में भाजपा का आधार मजबूत करें ताकि भाजपा पूरी शक्ति से पाटन नगर पंचायत का विकास कर सके।

पर्यवेक्षक व जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू और नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये की निगरानी में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में पार्षदगण सामुहिक रुप से जनपद कार्यालय पंहुचे और भाजपा की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने 15 में से 9 वोट हासिल करके शानदार जीत दर्ज की और निशा सोनी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई।

चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और मिठाइयां बाटकर जमकर खुशियां मनाई। इस दौरान पर्यवेक्षक व जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, चुनाव संचालक गंगादीन साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा भाले, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, खेमलाल साहू, अखिलेश मिश्रा, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, पार्षदगण चंद्रप्रकाश देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, नेहा बाबा वर्मा, केवल देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, देवेंद्र ठाकुर, राजा पाठक, कीर्तन देवांगन, हर्ष भाले, बाबा वर्मा, प्रकाश बिजौरा, केशव बंछोर, दुलेश्वर मानकुर, अमित वर्मा, खिलेश यादव, राकेश आडिल, गोवर्धन बिजौरा, शरद वर्मा, दिनेश मिश्रा, नीलकंठ देवांगन, योगेश सोनी, रवि सिन्हा, भास्कर वर्मा, राज देवांगन, त्रिलोक भाले,आदित्य सावर्णी, बब्बू भाले, पंकज देवांगन, नोहर साहू, चिरंजीव देवांगन, मिलन देवांगन, निर्मल जैन, खगेश देवांगन, गुलशन सोनी, अवधेश ठाकुर, आर्यन देवांगन, हितेश साहू, विवेक कौशिक, विक्की बंछोर, नारायण पटेल, त्रिलोक भाले, लोकेश पटेल मौजूद रहे।

विज्ञापन 

ग्राम पंचायत तरीघाट में किया गया अन्नप्रासन्न एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित

पाटन (पत्रकार-संतोष देवांगन) : आज 17 अप्रेल 2025 को महिला एवं बाल विकास विभाग पाटन द्वारा ग्राम पंचायत तरीघाट में पोषण पखवाड़ा जागरुकता शिविर...

आज देवादा में होगा कामता प्रसाद महाराज का कार्यक्रम

(गुरुदेव) पाटन : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवादा में आज रात 09:00 बजे बाजार चौक में छत्तीसगढ के प्रसिद्ध कथावाचक...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है