दुर्ग : अछोटी में हुआ “अटल डिजिटल सुविधा केंद्र” का शुभारंभ

दुर्ग : आज 24 अप्रैल 2025, ग्राम पंचायत अछोटी जनपद पंचायत दुर्ग में “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” का  शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, सीईओ जनपद पंचायत श्री रुपेश पाण्डेय, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा मिश्रा एवं श्री जितेन्द्र यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बेला यादव, ग्राम पंचायत अछोटी की सरपंच श्रीमती झरना दिल्लीवार, साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर राष्ट्र को संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणजनों को संबोधित किया गया। इस अवसर पर दुर्ग जिले के कुल 31 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की भी शुरुआत की गई। यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ग्राम स्तर पर ई-सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्र, पेंशन, मनरेगा भुगतान, बैंकिंग सेवाएं आदि की डिजिटल पहुंच प्राप्त होगी, जिससे उनके समय और संसाधनों की बचत होगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ग्राम स्तर पर सेवा-प्रदाय प्रणाली को और अधिक सुगम, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब गांव के लोग भी डिजिटल माध्यम से अपनी आवश्यक सेवाएं जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, मनरेगा से संबंधित जानकारी, बैंकिंग सुविधाएं और अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ अपने ही गांव से उठा सकेंगे।

सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे ने जानकारी दी कि इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीण अपने खातों से नकद निकासी और जमा कर सकेंगे, बिजली-पानी के बिल भर सकेंगे, पेंशन और बीमा की रकम प्राप्त कर सकेंगे। अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए विकासखंड या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। शुभारंभ के पश्चात ग्राम पंचायत अछोटी की निवासी ज्योति दिल्लीवार, सोहन सोनी, मदनीबाई, कमलाबाई, फगुवा, शारदा और राधाबाई ने नकद आहरण कर इस सेवा का पहला लाभ उठाया।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है