प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत बेरोजगार युवक-युवतियों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Advertisement

दुर्ग, 08 जुलाई 2024/ अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रधानमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत कौशल विकास के माध्यम से मशीन कम्प्यूर-सीएनसी लेथ, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन घरेलु एवं उद्योग, असिस्टेंट ऑपरेटर सीएनसी, कम्प्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग एवं मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग प्रत्येक कोर्स 3 माह का प्रशिक्षण सह नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संस्था एमएसएमई रसमड़ा द्वारा छ.ग. राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के द्वारा निःशुल्क आवासीय (जिसमें निवास, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था) प्रशिक्षण दिया जाना है।

इच्छुक आवेदक जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक जिले का मूल निवासी हो। परिवार की वार्षिक आय प्रमाण पत्र। शैक्षणिक योग्यता 8वी उत्तीर्ण प्रमाण पत्र। आधार कार्ड और आवेदक संबंधित जाति वर्ग का हो (तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाण पत्र हो)। उपरोक्त प्रात्रता एवं शर्ते रखने वाले आवेदक 15 जुलाई 2024 तक कार्यालयीन दिवस में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते है।

 फेसबुक से जुड़े 

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रवि सिंगौर ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला

* अम्लेश्वर भाजपा मंडल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,गांव की बेटियों ने बढ़ाया मान, घर पहुंचकर बढ़ाया उत्साह, किया बैग और कॉपी भेंट.. पाटन : अम्लेश्वर...

कल्पना नारद साहू के कर कमलों से “औंसर-डिघारी” में विकास कार्यों का भूमिपूजन

* ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में विकास कार्यों का भूमि पूजन में शामिल है कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग... रानीततराई : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है