* दरबार मोखली–बेलौदी मार्ग के प्रभावित किसानों की मांग, जल्द मिले अधिग्रहित भूमि का मुआवजा…
* मंत्रालय स्तर पर अटकी प्रक्रिया, तीन वर्षों से मुआवजा भुगतान नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन…
पाटन। दरबार मोखली–बेलौदी मार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का लगभग तीन वर्षों से लंबित मुआवजा भुगतान नहीं होने से नाराज प्रभावित किसानों ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की।
राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के आरोप में निर्मलचंद कोठारी एवं नलिन कोठारी गिरफ्तार
किसानों ने ज्ञापन में बताया कि सड़क निर्माण के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन मुआवजा राशि स्वीकृत होने के बावजूद अब तक उनके खातों में भुगतान नहीं हो पाया है। बताया गया कि मंत्रालय स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन संबंधी दस्तावेज लंबित होने के कारण भुगतान प्रक्रिया अटकी हुई है।
संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ ‘दहेज मुक्त विवाह’
प्रभावित किसानों का कहना है कि करीब तीन वर्षों से मुआवजा नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने शासन से लंबित प्रशासनिक प्रक्रिया का जल्द निराकरण कर मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपने अधिकारों के लिए आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



