अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन का अधिवेशन राजस्थान में -हीरा सिंह वर्मा

Advertisement

* अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन का अधिवेशन राजस्थान में -हीरा सिंह वर्मा…

पाटन : अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन द्वारा राजस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 29 एवं 30 अप्रैल को जयपुर के गणगौर होटल में आयोजित किया गया था जिसमें प्रथम दिवस 18 राज्यों के लगभग 300 पेंशनर पदाधिकारी विभिन्न पेंशनर संगठनों से शामिल हुए थे।जिसमें लगभग 30 महिला पेंशनर शामिल थे।

 फेसबुक से जुड़े 

केंद्र सरकार द्वारा पेंशनरों के विरुद्ध जो बिल पास किया गया है उनका जमकर विरोध हो रहा है सभी पेंशनर्स संगठन एक होकर लामबद्ध हो रहे हैं इसी कड़ी में पेंशनर समाज छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष चेतन भारती, उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ अध्यक्ष बी.एल. चंद्राकर;आर.एल. देव अध्यक्ष नगरी, उदय राम साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष, हीरा सिंह वर्मा अध्यक्ष पाटन, सियाराम सार्वा अध्यक्ष डौडी लोहारा, कृष्णा प्रसाद तिवारी उपप्रांताध्यक्ष बेमेतरा, निरमन साहू नवापारा, पवन कुमार यादव नवागढ़,  पीके नामदेव अध्यक्ष महासंघ; प्रदीप वर्मा डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन रायपुर शामिल होने गए थे।

छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज अखिल भारतीय पेंशनर फेडरेशन का संम्बद्ध संगठन है। सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी बात रखी है पेंशनरों को अब जरूरत है केवल एक संगठन होकर बात रखने का। पेंशनर होने के बाद कोई बड़ा या छोटा नहीं रह जाता ।पेंशनर सब एक समान होते हैं।

अतः सभी बड़े से बड़े अधिकारी रहे पेंशनरों से अपील है कि इस मुहिम का हिस्सा बने और जुझारू साथियों को प्रोत्साहित करें । उक्त जानकारी श्री हीरा सिंह वर्मा अध्यक्ष पेंशनर समाज तहसील पाटन छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।

7 मई को घुघुवा(क) में सुशासन तिहार, शिविर का लाभ लेने प्रणव शर्मा की अपील

* घुघुवा(क) में 7 तारीख को जन समस्याओं पर शिकायत/मांग आवेदन प्रस्तुत कर सुशासन तिहार का लाभ उठावें - प्रणव शर्मा.. पाटन :  सुशासन तिहार...

नमो-नितिन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में खिला सुशासन का कमल – जितेन्द्र वर्मा

* नमो-नितिन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में खिला सुशासन का कमल - जितेन्द्र वर्मा... * पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 4...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है