राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 02 से 08 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का होगा आयोजन

दुर्ग, 25 सितंबर / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों पदार्थों तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 02 अक्टूबर 2024 से 08 अक्टूबर 2024 तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।इसी कड़ी में ग्राम पंचायत स्तर पर गठित भारत माता वाहिनी के सहयोग से विभिन्न कार्यकमों का एवं नशामुक्ति कार्यक्रम अन्तर्गत जन जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें नशामुक्ति के पक्ष में व्यापक जनमत विकसित करने हेतु रैली, नुक्कड़ सभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मानव श्रृंखला, नशापान नहीं करने का संकल्प एवं शपथ, होर्डिंग्स, ब्राण्डिंग्स, सनबोर्ड की स्थापना, शैक्षणिक संस्थाओं में व्याख्यान, विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला, भाषण, गीत, नाटक आदि प्रतियोगिताएं, नशामुक्ति श्लोगन का दीवार लेखन, नशापीड़ित व्यक्ति से प्रत्यक्ष संवाद कर दुष्परिणामों की जानकारी देना, नशामुक्ति ब्रोसर, पाम्पप्लेट, साहित्य का वितरण, प्रचार रथ, एलईडी टीवी के माध्यम से नशापन के दुष्परिणामों का प्रदर्शन एवं प्रसारण, इलेक्टॉªनिक, प्रिन्ट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार आदि कार्य किया जाना है। नशामुक्ति सम्बधित कार्यक्रमों को एनएमबीए एप एवं पोर्टल में अपलोड किया जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

नशामुक्ति भारत अभियान अन्तर्गत विद्यालय, महाविद्यालय, विश्व विद्यालय, अन्य शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न समारोह, योगाभ्यास के माध्यम से नशामुक्ति हेतु योग का प्रदर्शन आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नशामुक्ति पर केन्द्रित प्रभावी कार्यकम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए है, जिससे नशापान करने की प्रवृत्ति कम हो तथा नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है