कुम्हारी 26 मार्च : नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 में 22 मार्च को बड़ी दुर्घटना हुई थी। ट्रक ने 26 वर्ष महिला श्रीमती प्रियंका साहू को अपने चपेट में ले लिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी इलाज के दौरान आज मृत्यु होने की जानकारी मिल रही है। महिला के एक छोटे बच्चे भी हैं। परसदा में शोक की लहर है। अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तधाम में किया जाएगा।