ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज पाटन में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

Advertisement

(संतोष देवांगन) पाटन : भारतीय सेना (Indian Army) के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को समर्पित भव्य तिरंगा रैली का आयोजन आज शाम 4 बजे पाटन नगर में किया जाएगा। आपको बता दे कि, यह रैली सर्व समाज एवं भारत माता के सपूतों द्वारा आयोजित की जा रही है। जनपद पंचायत पाटन कार्यालय के सामने से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगी।

यह जानकारी पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले, भाजपा पाटन मंडल के महामंत्री अखिलेश मिश्रा एवं हरिशंकर साहू ने दी। वहीं इस रैली का उद्देश्य वीर जवानों के सम्मान में जनभावनाओं को अभिव्यक्त करना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजनकर्ताओं के मुताबिक, इस रैली में सर्व समाज के लोग, युवावर्ग, महिलाएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है