कौही के तरार परिवार में जोत जंवारा का भव्य आयोजन…

* कुवार नवरात्रि पर कौही (रानीतराई) में जंवारा ज्योति प्रज्वलन का भव्य आयोजन…
* पारंपरिक आस्था के साथ तरार परिवार करेगा पंचमी श्रृंगार व अष्टमी हवन
* पूर्वजों के आशीर्वाद और मां शक्ति की कृपा से तरार परिवार ने किया भव्य आयोजन…दुर्ग : ग्राम कौही(रानीतराई) निवासी बिसाहू राम देवांगन तरार परिवार द्वारा इस वर्ष पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ कुवार नवरात्रि पर्व पर मां कुलदेवी परमेश्वरी की असीम कृपा से “जोत जंवारा ज्योति प्रज्वलन” का भव्य आयोजन किया  है।

इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन जंवारा स्थापना व ज्योति प्रज्वलन कर किया गया ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आपको बता दें कि उक्त कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर (शनिवार) को पंचमी श्रृंगार, 30 सितंबर (मंगलवार) को अष्टमी हवन और 01 अक्टूबर (बुधवार) को जंवारा विसर्जन का कार्य संपन्न होगा। तरार परिवार की ओर से बिसाहू राम देवांगन एवं परिवार ने सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया है। साथ ही तरार परिवार के वरिष्ठ सदस्य किशनलाल, गोकुलराम, संजय कुमार, कृष्ण कुमार, तामेश्वर, धनेश्वर प्रसाद, भेमन, बैसाखू राम तथा उनके परिजन इस आयोजन की अगुवाई कर रहे हैं।

तरार परिवार ने सभी ने इस भक्तिमय आयोजन को सफल बनाने  गांव के श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे सपरिवार पधारकर जवारा दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करें ।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है