कौही निवासी शिक्षक की बेटी का रायफल शूट में नेशनल के लिए चयन

Advertisement

करन साहू, पाटन 12 जुलाई : धमतरी जिला अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा अयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का अयोजन हुआ। आपको बता दें कि पिछले 9 जुलाई से 11 जुलाई तक रायफल और खो खो प्रतियोगिता केन्द्रीय विद्यालय धमतरी में सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम कौही, विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग निवासी श्रेया देवांगन का ने 308/400 प्वाईंट लेकर रायफल शूटिंग में संभाग में द्वितीय स्थान बनाया है। अब वो नेशनल के लिए चयनित हो गई है जिसके लिए उसे अपनी प्रतिभा को दिखाने अन्य राज्य जाएगी। श्रेया देवांगन श्रवण देवांगन शिक्षक की सुपुत्री है।उनकी सफलता पर के वी प्राचार्य सहित शाला परिवार ने बधाई प्रेषित किया। साथ ही इनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इनके पालक समुदाय और गांव के मुखिया और सामाजिक कार्यकर्ता ने इन्हे आशीर्वाद दिया।

कु. श्रेया देवांगन के इस सफलता का पता चलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद सभापति रमन टिकरिहा ग्राम पंचायत सरपंच मनोरमा टिकरिहा ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है