रोजाना कई लोग जान जोखिम में डालकर कांजी हाउस से होते है पार, सिगनल है जरूरी, प्रशासन है मौन

Advertisement

करन साहू ,कुम्हारी 10 जुलाई  : दुर्ग से रायपुर जाने वाली जी ई रोड के पास कांजी हाउस कुम्हारी के पास जान जोखिम में डाल कर सड़क पार करते है लोग। जिस पर किसी भी प्रकार के विकल्प जिला प्रशासन के पास नजर आता नही दिख रहा है। सिगनल के मांग लगातार कांजी हाउस पर किया जा रहा है फिर भी कोई सार्थक पहल नजर नहीं आ रहा है।मिली जानकारी के अनुसार एक प्रतिनिधि मंडल और परसदा के ग्रामीणों के साथ कलेक्टर के साथ चर्चा भी हुआ है।

आपको बता दें कि अम्लेश्वर, मोतीपुर पाहंदा, परसदा के तरफ से आने वाले लोग ज्यादा ही परेशान नजर आते है। कुम्हारी जाने में सिर्फ दस मिनट का रास्ता है लेकिन यहां घंटो लग जाता है। आधा परेशानी तो रेल्वे फाटक है जो हर पांच मिनट में बंद होता है और 15 से 20 मिनट बाद खुलता है। खास कर परसदा निवासी जिसका रोज कुम्हारी किसी न किसी काम से आना जाना लगा रहता है।वो लोग ज्यादा परेशान है। यदि लोग कांजी हाउस से रेल्वे स्टेशन चौक जाते है तो सीधा जाते है और नगर पालिका पहुंचे है या खरीददारी करने जाते या अपना कार्य कर वापस स्टेशन चौक आते है तो उल्टा दिशा से आते है कांजी हाउस तक। ऐसे में दुर्घटना होने की चांस बड़ जाता है। यदि लोग टोल प्लाजा जाते है तो उल्टा जा कर नगर प्रवेश करते है बाहर भी आते है तो भी उल्टा और सीधा दिशा से आना जाना पड़ता है। दोनो साइड से ऐसे में लोग अपनी जान तो जोखिम में डाल कर कुम्हारी नगर प्रवेश तो कर ही रहे है।वही बड़े तरिया कुम्हारी का पर्यटन स्थल है जिसके कारण उस स्थान पर भी कॉफी भीड़ हो जाता है।

 फेसबुक से जुड़े 

तो कांजी हाउस के पास सिगनल देकर पासिंग क्यों नहीं दिया जा रहा है।लोग कांजी हाउस से सायकल तक को कंधे में उठाकर पार करते नजर आते है जिसका जुम्मेदार कौन है कई स्कूली बच्चे भी यही से सड़क पार कर पढ़ने जाते है और अपना सायकल खुले में छोड़ देते है जिस पर भी प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। वही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस की टीम कपड़ा मार्केट पर तैनात रहते।

 

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सांकरा में सुना “मन की बात” का 136वां एपिसोड

* ग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड... दुर्ग-अमलेश्वर ; ग्राम...

आईआईटी भिलाई में 600 नए छात्रों का स्वागत, डायरेक्टर बोले— ‘एडमिशन नहीं, सफलता की असली शुरुआत है’

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के डायरेक्टर ने नए छात्रों से एकेडमिक एक्सीलेंस को सोशल इम्पैक्ट से जोड़ने का आग्रह किया... दुर्ग :  भारतीय प्रौद्योगिकी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है