शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम लगाया गया पौधा

Advertisement

रानीतराई 08 जुलाई  :  विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में एक पेड़ मां के नाम के तर्ज पर विद्यालय के बच्चों एवं समस्त स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें उद्यानिकी विभाग अटारी पाटन द्वारा पौधा लाकर प्रत्येक बच्चों को जिम्मेदारी देते हुए एक-एक पौधा मां के नाम पर लगाकर उसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी दी गई। बच्चों द्वारा गुलमोहर, जामुन, कटहल, आंवला तथा अन्य सभी प्रकार के उपयोगी पौधा लगाएं गये। संस्था के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को बताया गया। अपने स्वास्थ्य के लिए शुद्ध हवा एवं स्वच्छ वातावरण के फायदे को बताया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश सिंह ठाकुर, श्रीमती विन्वा साहू, श्रीमती लीना बंछोर, श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती संगीता चंद्राकर, श्रीमती ज्ञाता मेश्राम एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की हुई नियुक्ति

* पाटन ब्लॉक कांग्रेस में सेक्टर अध्यक्षो की नियुक्ति, कुल 22 सेक्टर अध्यक्षों की सूची जारी, प्रस्तावित सूची को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर...

पाटन में कांग्रेस को मजबूती, सरजू और नीरज बने सेक्टर अध्यक्ष

* पाटन कांग्रेस संगठन हुआ सशक्त, संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम, पाटन कांग्रेस में नई जिम्मेदारियां तय... * सरजू साहू व नीरज सोनी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है