छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा के टीम निकली 400 पार नारा के साथ प्रचार प्रसार में

Advertisement

दुर्ग 15 मई :  मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए आगे आई छत्तीसगढ़ की महिला मोर्चा आपको बताते चलें कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मिशन 400 पार सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी हर तरह से संकल्पित है, उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की टीम भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला मोर्चा की मुखिया शालिनी राजपूत के नेतृत्व में महिलाओं की तीन टोली बनाई गई पहली टोली हरियाणा और दूसरी टोली बिहार , तीसरी टोली उड़ीसा के लिए रवाना हुआ।

जिसका नेतृत्व स्वयं महिला मोर्चा की मुखिया शालिनी राजपूत कर रही है हमारे संवाददाता से बात करते हुए शालिनी राजपूत ने कहा कि हम अपनी दोनों टीमों को अच्छी तरह से भाजपा के रीती नीति और उन्हें परम आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मिशन को पूरा करने के लिए अपनी संपूर्ण ताकत लगाकर बिहार एवं हरियाणा के घर-घर जाकर महिलाओं को देश के प्रति सनातन के प्रति भारतीय जनता के पार्टी के प्रति जागरूक कर उन्हें नरेंद्र मोदी के पक्ष में कमल पर वोट देने के लिए आग्रह करेंगें,और मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारी टीम जिस प्रकार अपने कुशल नेतृत्व से कुशल कार्यशैली से छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की विधानसभा चुनाव में ठीक उसी प्रकार से छत्तीसगढ़ लोकसभा में भी विजय प्राप्त करती हुई 11 में 11 सीटे जीतेगी,साथ ही साथ पूरे भारत में मोदी लहर कि सुनामी 400 पार कर एक नई क्रांति का आगाज करेगी और हमारे छत्तीसगढ़ की महिलाएं बड़ी बहादुर और होनहार है जिस प्रदेश में प्रचार करेंगी वहां पर कुछ कहने की बात नहीं रिजल्ट आप देखिएगा सत प्रतिशत आएगा इतना कहते हुए शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में सभी महिलाओं ने जय श्री राम का उद्घोष करते हुए अपनी टीम को लेकर आगे के लिए रवाना हो गई।

 फेसबुक से जुड़े 

टोली में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ,प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे , प्रदेश कोषाद्यक हेमलता शर्मा,प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडे , निशा चौबे आशा दुबे कार्यकारिणी सदस्य मंजू सिंह स्विटी कौशिक, मोहन कुमारी साहू ,किरण साहू ,वैशाली रत्नपारखी ,निलिमा गोश्वामी ,पार्वती प्रधानी,ममता गुप्ता,रीता मंडल,दिव्या कलिहारी, उमा शर्मा,रीता मंडल ,चेतना गुप्ता,मोनिका देवांगन ,सोभा शर्मा ,पूनम सोलंकी,सावित्री रजक,नमिता सिन्हा , रूपेशवरी साहू,सीमा साहू,तिलेश्वरी वर्मा,माया शर्मा ,संगीता जैन,अरुणा सिंह,पुनीता डहरिया,एवम प्रदेश के वरिष्ठ महिला मोर्चा पदाधिकारी ,जिला अध्यक्ष एवम जिला पदाधिकारी सम्मिलित है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सांकरा में सुना “मन की बात” का 136वां एपिसोड

* ग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड... दुर्ग-अमलेश्वर ; ग्राम...

आईआईटी भिलाई में 600 नए छात्रों का स्वागत, डायरेक्टर बोले— ‘एडमिशन नहीं, सफलता की असली शुरुआत है’

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के डायरेक्टर ने नए छात्रों से एकेडमिक एक्सीलेंस को सोशल इम्पैक्ट से जोड़ने का आग्रह किया... दुर्ग :  भारतीय प्रौद्योगिकी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है