कौन बनेगा हजार पति का तेलीगुंडारा स्कूल में में हुआ प्रतियोगिता, रागिनी ने मारी बाजी

रानीतराई:  विकास खंड पाटन अंर्तगत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा में कौन बनेगा हजारपति KBH का आयोजन हुआ।के.बी.एच.कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक के.के.साहू ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा शनिवार को प्रत्येक विद्यालयों में बैग लेस डे रहता है। इस दिन बच्चों के सह-संज्ञानात्मक ज्ञान को प्रोत्साहन व राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के लिए अनुकूल वातावरण के निर्माण हेतु के.बी.एच.प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।शनिवार को विद्यार्थियों का ओ.एम.आर.शीट से परीक्षा लिया गया। उसके पश्चात प्राप्तांकों के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला।इस प्रतियोगिता में सभी चयनित विद्यार्थियों को पछाड़कर प्रथम स्थान सुनिश्चित करने पर रागिनी पटेल कक्षा-आठवीं को स्वर्गीय श्री देवचरण साहू जी के सुपौत्र के.के.साहू प्रकृति इको क्लब के प्रभारी शिक्षक द्वारा एक हजार का नगद राशि दिनेश साहू जी सभापति जनपद पंचायत पाटन व मनीष पटेल जी सरपंच के करकमलों से प्रदान किया गया।

नोलेश्वरी साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति माध्यमिक विभाग,राजा राम साहू अध्यक्ष प्राथमिक विभाग व प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हेमंत कुर्रे के करकमलों से द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जागृत साहू व रीतिका साहू एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दमयंती धीवर को पुरष्कृत किया गया।
द्वितीय पुरस्कार कृष्णा साहू व तृतीय पुरस्कार जे.के.वर्मा शिक्षक के सौजन्य से दिया गया व इस प्रतियोगिता में स्टाफ के एल.आर.वर्मा व उर्वशी देशमुख मैंम का विशेष सहयोग रहा।
संस्था के प्रधानपाठक एम.एल.वर्मा ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की ।
के.बी.एच.प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने रागिनी पटेल को अभय जायसवाल जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग व टी.आर.जगदल्ले वि.ख.पाटन शिक्षाधिकारी,जे.गंजीर संकुल समन्वयक तेलीगुंडरा ने बधाई दी है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है