राष्ट्रपति से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक परसराम साहू का साजा के ईश्वर के हाथों हुआ सम्मान

रानीतराई:  तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित युवा संयोजक के तत्वधान में विराट युवा सम्मेलन का आयोजन आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर किया गया जहां कार्यक्रम में बतौर अतिथि साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू पहुंचे जिसका युवाओं ने जो शीला स्वागत किया वही ईश्वर साहू के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत शिक्षक परस राम साहू का सम्मान किया गया। मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रामशिला साहू, तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू,महासचिव खेमलाल साहू ,जिला पंचायत सभापति मोनू साहू , पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू,तहसील साहू संघ युवा संयोजक गोपेश साहू, झीट परिक्षेत्र के युवा संयोजक रूपेंद्र साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।

परसराम साहू गुरुजी,
जन्मदिन 05-08-1958
जन्मस्थली डुंगरिया, जिला छिंदवाड़ा म. प्र.
सेवानिवृत्त शिक्षक। स्थायी पता _वार्ड क्र.22कुगदा, पोस्ट उरला बी एमआई, जिला -दुर्ग (छत्तीसगढ़)पिन कोड 490025
अस्थायी पता -पारस होम मगरघटा अमलेश्वर
(प्रातः 10बजे से संध्या 7बजे )
मोबाइल नंबर 7987574505,
राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत 2014में
महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जी
रोल मॉडल टीचर अवार्ड 2015.मुंबई में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5-10-2015
धरोहर सम्मान से सम्मानित पाषाण एवं रत्न संग्रह हेतु।
दिव्यांग बच्चों के व्यावसायिक शिक्षा, सामुदायिक पुनर्वास एवं समावेशी शिक्षा के तहत शासकीय शालाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
जहां पर भी अपनी सेवाएं दी उन विद्यालयों को आदर्श विद्यालय बनाए। घुमंतू बच्चों को नाईट सेल्टर (ममता विद्यालय) में भी अध्यापन कार्य किया।
पत्नी श्रीमती प्रतिभा साहू
पुत्री प्रियंका साहू
पुत्र प्रशांत साहू। पुत्र वधू चांदनी साहू
पर्यावरण संरक्षण पर लगातार वृक्षारोपण कार्य करना।
संरक्षण प्रकृति मित्र पर्यावरण समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित करना।
सामाजिक कार्य करना, आदि।
सेवानिवृत्ति पश्चात सिने संगीत साहित्य संग्रहालय
जहां सिनेमा से संबंधित पुस्तकें, लता मंगेशकर जी, मोहम्मद रफी साहब एवं किशोर कुमार पर विशेष संग्रह,पोस्टर,डाक टिकट, प्रथम दिवस आवरण लिफाफा, रेडियो, ग्रामोफोन रिकार्ड, टेपरिकॉर्डर , कलाकारों, गायकों, संगीतकार आदि की जीवनी।
1931से1990तक के फिल्मगीत कोष, पुरानी पत्र पत्रिकाएं, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, धर्मयुग, माधुरी, सिने पत्रिका। पेपर कटिंग्स, बुकलेट,

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है