ग्राम पंचायत मोतीपुर में हो रहा है अवैध कब्जा, कब चलेगा बुलडोजर,ग्रामीणों में है आक्रोश

Advertisement

आचार संहिता में चालू हुआ अतिक्रमण पर, आचार संहिता खत्म होने पर भी नहीं लग पा रहा है रोक।

ग्राम पंचायत मोतीपुर के बाजार चौक में हो रहा है अवैध कब्जा ग्रामीणों में है नाराजगी।

 फेसबुक से जुड़े 

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोतीपुर में इन दिनों बाजार चौक पर अतिक्रमण का कार्य किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है जानकारी के मुताबिक उक्त स्थान पर शनिवार को बाजार लगता है जहां पर अतिक्रमण का कार्य किया जा रहा है।लोगों का कहना है कि जब से आचार संहिता लगी है तब से अवैध कब्जा हो रहा है। और आज आचार संहिता खत्म होने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे अतिक्रमण कार्यों के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रहा है। वही ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं पंचों के द्वारा भी इस ओर मौन धारण किया हुआ है जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह से सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करना समस्या परे हैं ऐसे में वहा पर बाजार लगना भी मुश्किल हो जाएगा। पाटन के गोठ रिपोर्टर के द्वारा उक्त विषय में सरपंच से जानकारी लिया तो सरपंच श्रीमती योगिता साहू ने बताया कि अतिक्रमण कार्यों को ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा नोटिस जारी किया गया है लेकिन निर्माण कार्य अभी भी चालू है अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार को आवेदन कर कार्यवाही की मांग की जाएगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है