ग्राम पंचायत तर्रा में जिला स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता का हुआ समापन

Advertisement

29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत तर्रा में हुआ भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन।

करन साहू रिपोर्टर जामगांव (एम):  पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत तर्रा में खेल दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय भारत्तोलन संघ दुर्ग द्वारा जिला स्तरीय भारत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसके  मुख्य अतिथि माननीय श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा एवं भारतीय भारत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्रीमती हर्षा लोकमनी जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच डॉ योगेश कुमार चंद्राकर , उपसरपंच नवीन चंद्राकर रहे। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर श्री बघेल  द्वारा भारत्तोलन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। आपको बता दे उक्त प्रतियोगिता में जूनियर 14 से 18 सब जूनियर 18 से 20 वर्ष के बालक बालिकाओं ने खेल में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं खेल में अपना स्थान बना पाने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनकर सम्मानित भी किया गया ।

 फेसबुक से जुड़े 

इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि रहे अरविंद खुराना प्रदेश उपाध्यक्ष, सेल चंद्राकर की सेवानिवृत्ति शिक्षक, सेवानिवृत्ति व्यायाम शिक्षक रविशंकर साहू, कर्मचारी अलग राम ठाकुर, बीएसपी कर्मचारी रामेश्वर कौशिक सेवानिवृत्ति शिक्षक आदि उपस्थित रहे। उक्त की प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ऑफिशियल ललित साहू , जयंत वर्मा, पोखर साहू, संतोष यादव, बलराम साहू, संजय निषाद, टिकट साहू, प्रकाश चंद्राकर, रज्जू सोनी, कमलेश चंद्राकर, के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान।

ग्राम पंचायत के युवा सरपंच ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना दी एवं इस आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद किया  एवं कार्यक्रम में सहयोग के लिए शिक्षक शिक्षाओं का भी आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है