मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन पर कुम्हारी में करेंगे नवीन फल, सब्जी मंडी का भूमि पूजन

माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी अपने जन्मदिन पर कुम्हारी नगर को देंगे करोड़ की सौगात।
नवीन थोक फल, सब्जी मंडी का करेंगे भूमि पूजन।

दुर्ग: कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग के तत्वधान में नगर पालिका परिषद कुम्हारी स्थित थोक फल ,सब्जी मंडी का आधुनिकीकरण हेतु नवीन थोक फल, सब्जी मंडी का माननीय मुख्यमंत्री जी अपने जन्मदिन पर आधारशिला रखेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली इस सब्जी मंडी हर सुविधा से परिपूर्ण होगा जिसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री के हाथों संपन्न होगा नवीन आधुनिकीकरण इस थोक फल, सब्जी मंडी का भूमि पूजन माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर करके कुम्हारी नगर वासियों को सौगात देंगे। जिससे साख सब्जी फल फूड बेचने वाले फुटकर व्यापारियों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय ताम्रध्वज साहू कृषि एवं किसान कल्याण लोक निर्माण एवं गृह मंत्री करेंगे।विशेष अतिथि माननीय श्री मोहम्मद अकबर जी प्रभारी मंत्री,माननीय श्री अश्वनी कुमार साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग माननीय श्री राजेश्वर सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी माननीय श्री के रवि कुमार उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुमारी के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर,के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है