मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन इसबार कुम्हारी में मनाया जाएगा कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन इसबार कुम्हारी में मनाया जाएगा कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इस बार अपना जन्मदिन कुम्हारी में मनाएंगे जिसके लिए कॉंग्रेसी बड़े जोरशोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने बताया कि इसबार के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे उत्साह से लगे हुए हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए लोगों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ छत बनाया गया है। प्रातः 11 बजे से प्रदेश के लोककला की 17 मंडलियां अनवरत अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है। चूंकि मुख्यमंत्री का यह 63 वां जन्मदिन है इसलिए 63 कार्यकर्ता रक्तदान भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही आतिशबाज़ी की भी तैयारी है। सभी आम वाले लोगों के लिए सुबह से ही भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन की अन्य तैयारियों के बारे में उपाध्यक्ष के रवि कुमार, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत और पार्षद ओम नारायण वर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में करीब 25 हजार से अधिक लोगों के आने संभावना है जिसके लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि करीब 2500 कार्यकर्ता पाटन से बाइक रैली निकालेंगे। आयोजन की भव्यता कोई कमी न हो इसके लिए कार्यकर्ता दिनरात तैयारियों में जुटे हैं एवं कार्यक्रम स्थल पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है