कांवड़ यात्रा महोत्सव की तैयारी पूरी है, शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर भारी उत्साह है/जिंतेंद्र वर्मा

31000 रुद्राक्ष वितरण की तैयारी पूरी, पाटन से निकलेंगे कांवड़ियां टोलाघाट में होगा दिव्य रुद्राभिषेक

कांवड़ यात्रा महोत्सव की तैयारी पूरी है, शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर भारी उत्साह है – जिंतेंद्र वर्मा

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

पाटन: बोल बम कांवर यात्रा समिति की बैठक ग्राम ठाकुराइन टोला (पाटन) में आयोजित हुई। बोल बम कांवर यात्रा समिति पाटन द्वारा 13 वर्षों से लगातार काँवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस सावन माह में भी 21 अगस्त 2023 सोमवार को धूमधाम के साथ पुराना बाजार चौक पाटन से टोलाघाट के लिए काँवर यात्रा निकलेगी। टोलाघाट में शिवभक्तों को 31000 रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। बोल बम कांवर यात्रा की तैयारी को लेकर जिंतेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुआ।

बोल बम कांवर यात्रा में लगभग 50,000 से अधिक नागरिकों के आने का अनुमान है। जिसे देखते हुए बोल बम कांवर यात्रा के संयोजक जिंतेंद्र वर्मा ने समिति के सदस्यों व ग्रामीणों के बीच कार्य विभाजन कर व्यवस्था की जिम्मेदारी सबको दी है। बैठक में भोजन व्यवस्था, रुद्राक्ष वितरण व्यवस्था, मंच व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पूजा व्यवस्था, मीडिया व्यवस्था, अतिथि व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्य विभाजन कर सबको जिम्मेदारी दी गई है। बोल बम कांवर यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है। आमंत्रण कार्ड भी बंट चुका है। आज बैठक के बाद संयोजक एवं सभी सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर व्यवस्था सुनिश्चित की।

बैठक में प्रमुख रूप से इस अवसर पर समिति के माधव प्रसाद वर्मा, विनोद साहू, दिलीप साहू, गिरधर वर्मा, योगेश भाले, पूनेंद्र सिन्हा, पूनम सिन्हा, संजू वर्मा, पदमान साहू, मिलन देवांगन, गजेन्द्र साहू, केवल देवांगन, केशव बंछोर, सागर सोनी, संजु वर्मा,राजेन्द्र वर्मा, वासु वर्मा,जयप्रकाश साहू, समीर बंछोर, रमेश वर्मा, अभय पटेल, महेश लहरी, ध्रुव साहू, छविराम निषाद, द्रोण चंद्राकर, गोपीचंद धरमगुड़ी, मुकुंद साहू, दामोदर चक्रधारी, ओंकार कौशिक, सुनील वर्मा, नीलमणि साहू, योगेश्वर साहू, नारद सेन, भूषण, जगतपाल, सुखराम सहित बड़ी संख्या में बोल बम काँवर यात्रा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है