स्थानीय साहू समाज ने जताया सीएम भूपेश बघेल का आभार चारभाठा में हुआ भवन का भूमिपूजन

Advertisement

साहू सामुदायिक भवन चारभाठा निर्माण का हुआ भूमिपूजन।

स्थानीय साहू समाज ने जताया सीएम भूपेश बघेल का आभार।

 फेसबुक से जुड़े 

जामगांव आर।ग्राम पंचायत अकतई के आश्रित ग्राम चारभाठा में साहू सामुदायिक भवन(6.50लाख), सीसी रोड निर्माण(5.20लाख)का भूमिपूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन ने की,विशेष अतिथि बिमला बालाराम कोसरे सभापति,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,भेष आठे जोन प्रभारी,किशोर चंद्राकर सेक्टर प्रभारी, टेशराम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रिय साहू समाज बेल्हारी,रिखी नारंग सेक्टर प्रभारी ने मां कर्मा की पूजा अर्चना कर किया।
ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने आज सभी वर्गों एवं समाज के हितों के विकास में भूपेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।हमारी सरकार की सभी योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति को संबल बना रही है।
तहसील साहू संघ के अध्यक्ष दिनेश साहू ने सामाजिक एकजुटता से हम भव्य कर्मा जयंती 21 वर्षों से मनाते आ रहे है,माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का योगदान हमारे समाज को लगातार मिलना,साथ ही सामाजिक भवन निर्माण तहसील,परिक्षेत्र और स्थानीय स्तर स्वीकृति के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।
समारोह को ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया।
स्वागत भाषण स्थानीय अध्यक्ष नोहर साहू एवं समस्त अतिथियों का आभार मोहनी साहू सरपंच ने किया।
इस अवसर पर चेतन साहू, अमरीका साहू उपसरपंच,जीधन साहू,यशवंत साहू,मन्नू साहू,अर्जुन मारकंडे,इंदरमन मारकंडे,गोदावरी ठाकुर,अंबालिका ठाकुर,लोकेश्वर साहू,लखन साहू सहित सामाजिक बंधु एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ। * उपस्थित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है