मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नव वधु एवं नए मतदाताओं का ब्लॉक भर में किया जा रहा है सम्मान

Advertisement

पाटन: जिला निर्वाचन आयोग दुर्ग के आदेशानुसार एवम रिटर्निंग अधिकारी पाटन के मार्गदर्शन से आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत नव वधु एवम नए मतदाताओं का सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम शाला पाटन में किया गया।

उक्त आयोजन में नगर पंचायत क्षेत्र पाटन के लगभग 30 नव वधु और 42 नए मतदाताओं का श्रीफल,पुष्प गुच्छ, पेन,चुड़ी भेजकर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त तहसीलदार मीना साहू के द्वारा सभी नव वधुओ का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तहसीदर प्रकाश सोनी के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर नए ऊर्जा के साथ मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। सीएमओ पाटन योगेश्वर उपाध्याय जी के द्वारा सभी मतदाताओं को अपना अमूल्य वोट डालने हेतु प्रेरित किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

मास्टर ट्रेनर एवम सुपरवाइजर जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने ईवीएम मशीन की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर विस्तृत रूप से समझाया गया। नए मतदात करके बहुत उत्साहित हुए ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी प्राचार्य जे एल ठाकुर, व्यख्याता राजेश बंछोर, बी एल ओ चंद्रशेखर साहू,भारत लाल साहू मीना देवांगन,रेखा कुर्रे ,पुष्पा वर्मा, धनेश्वरी यादव,अभिहित अधिकारी लक्ष्मीकांत सिन्हा,रोहित ठाकुर, मंजू मिश्रा,व्याख्याता भोलेश्वर साहू,संजीवनी कलिहारी, दीपा मनोज,अंजु राय सहित नए मतदाता के साथ साथ स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान...

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है