जनप्रतिनिधियों ने स्कूल सहित तरीघाट के चौक चौराहों पर किया ध्वजारोहण

तरीघाट में मनाया हर्षोल्लास के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह।

पाटन: विकासखंड पाटन अंतर्गत तरीघाट के शासकीय स्कूल एवं निजी स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त आयोजन मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया।हायर सेकंडरी, मिडिल स्कूल, प्राथमिक स्कूल, एवं सरस्वती शिशु मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में मीरा बाई सिन्हा जनपद सदस्य, चंद्रिका साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ,ग्राम पंचायत सरपंच अशोक साहू की गरिमामई उपस्थिति रही।

इस अवसर पर चोवा राम सिन्हासेक्टर प्रभारी,चन्द्रिका साहू तोरन लाल सिन्हा अध्यक्ष शाला प्रबंधन, तामेश्वर साहू जी, छत्रपाल सिंह साहु गंगा राम साहू , यशवंत साहू विधायक प्रतिनिधि, शशिधर साहु स्थानीय साहू संघ अध्यक्ष ,देवनारायण साहू आचार्य शिशु मंदिर, जयराम सिन्हा, बेदराम साहू ,छगन साहु, बलदाऊ साहु, ज्ञान चंद चक्रधारी ,बलदाऊ , एन पाण्डे प्राचार्य, प्रधान पाठक टांक मैडम,लोकनाथ सोनवानी, प्रधान पाठक, एवं पंचगण अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। वही ग्रामवासी के द्वारा भी ग्राम तरीघाट के मुख्य चौक दुर्गा मंदिर ,सत्ती चौक, संतोषी मंदिर चौक सतनामी पारा, संतोषी पारा,में ध्वजारोहण समिति द्वारा शान से तिरंगा झंडा फहराया एवं राष्ट्र गान किया गया।विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया एवं कविता भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि रहे प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू के द्वारा सभी स्कूली बच्चों के लिए प्रथम आने पर ₹5000 का सहयोग राशि करने का घोषणा भी किया गया पूर्व में की गई घोषणा का वितरण भी श्रीमती साहू के द्वारा किया गया आपको बता दें पांचवी से लेकर के 12वीं तक के पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए जो प्रथम आते हैं उसको इस राशि से उचित इनाम दिया जाता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है