युवा नेता मोनू साहू को मिली नई जिम्मेदारी बने जिला पंचायत सभापति

Advertisement

मुख्यमंत्री का माना आभार जिला पंचायत सभापति बने  मोरध्वज साहू (मोनू) ।

अम्लेश्वर: दुर्ग जिला पंचायत अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 उत्तर पाटन के जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू (मोनू) को जिला पंचायत दुर्ग में निर्विरोध सभापति नियुक्त किया गया है। आपको बता दें जिला पंचायत दुर्ग के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री मोनू साहू जी को सभापति नियुक्त किया गया है। श्री साहू को सभापति के रूप में लोक निर्माण, सिंचाई विभाग एवं खनिज विभाग का दायित्व सौंपा गया है। श्री साहू के इस नियुक्ति पर जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, उपाध्यक्ष अशोक साहू, सभापति दुर्गा कमलेश नेताम ,सभापति योगिता चंद्राकर ने बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित किया है ।वही श्री साहू के सभापति नियुक्त होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। युवा नेता श्री साहू ने कहां है कि क्षेत्र की जनता एवं आशीर्वाद से आज मुझे जिला पंचायत में सभापति का दायित्व मिला है मैं इस दायित्व को निष्ठा पूर्वक निभाने का प्रयास करूंगा एवं जिम्मेदार के साथ कार्य करता रहूंगा मुझे सभापति बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी को हृदय से धन्यवाद कर आभार व्यक्त करता हूं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है