विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने अपना जन्मदिन बच्चो के साथ मनाया और अपने अनुभव साजा किया

करन साहू रिपोर्टर

पाटन : विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले का जन्मदिवस शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला तेलीगुंडरा में बच्चों की बीच केक काटकर मनाया गया। आपको बता दें कि आज 31 जुलाई है और विकास खंड शिक्षा अधिकारी  टी आर  जगदल्ले  का जन्मदिन है वे अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया और अपने मन की बात साझा की।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के सभापति दाऊ दिनेश साहू जी, युवा सरपंच मनीष कुमार पटेल,संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर, राजाराम साहू,चित्रसेन साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा की परंपरा बच्चो को संस्कार की आवश्यकता है सभी शिक्षको को पढ़ाई के साथ साथ संस्कार की शिक्षा भी देना जरूरी है।प्रत्येक बच्चो का जन्मदिवस शाला में मनाया जाए जिससे बच्चो को भी खुशी महसूस हो। सभापति दाऊ दिनेश साहू ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बुजुर्गो का सम्मान करते हुए उनका जन्मदिवस घर में अवश्य मनाये।सरपंच मनीष पटेल ने बी ई सर को धन्यवाद देते हुए कहा की हमारा सौभाग्य है कि विकासखंड के मुखिया का जन्मदिन तेलीगुंडरा के शाला परिसर मनाया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बी ई ओ सर के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर शाला परिसर पर वृक्षारोपण किया गया साथ में बच्चो को मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक एम एल वर्मा,प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हेमंत कुमार कुर्रे,शिक्षक खिलेन्द्र साहू, अजय कुमार सेन, दानेश्वर वर्मा , जितेन्द्र कुमार वर्मा, कृष्णा साहू, ममता सोनी,उर्वशी देशमुख , लेखराम वर्मा, महेन्द्र कुमार साहू सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है