स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़…
* छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों को किया पौधा भेंट…

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़पाटन। देमार निवासी स्वर्गीय श्रीमती माया देवी बिजौरा एवं स्वर्गीय दाऊ नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में उनके सुपुत्र श्री बीरेंद्र (बंटी) बिजौरा एवं उनके भतीजे ललित कुमार बिजौरा पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, प्रांतीय सह प्रवक्ता छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, वरिष्ठ सलाहकार छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति एवं परिजनों द्वारा मुक्तिधाम में पीपल एवं बरगद का पेड़ रोपित किया गया एवं पुण्यात्मा को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

स्वर्गीय श्रीमती माया देवी बिजौरा के दशगात्र कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ.अश्वनी साहू , राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानपाठक श्री परस राम साहू , डॉ.ए.के.जायसवाल , प्रेस क्लब अमलेश्वर के अध्यक्ष श्री करण साहू द्वारा स्वर्गीय श्रीमती माया देवी बिजौरा को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके स्मृति में पौधा रोपित करने पीपल , बरगद , बादाम का पौधा भेंट किया गया।

एक नेक आत्मा की याद में जो हमेशा दूसरों को छाया और संबल देती रही , आपकी स्मृति में लगाया गया यह पौधा आने वाली पीढ़ियों को जीवन देगा” छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति लगातार सुख दुःख के कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है , छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के पदाधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि अपने मां एवं बाबूजी की स्मृति में एक पौधा अवश्य लगाएं एवं अपने परिजनों को भी प्रेरित करें ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री राधेश्याम बिजौरा , श्रीमती विमला देवी बिजौरा, अनूप बिजौरा , निर्मल बिजौरा , शशि बिजौरा , नंदकिशोर बिजौरा , श्री प्रभाकर वर्मा , श्री प्रभात वर्मा , श्री सुनील वर्मा ,अजय सिंगौर , विजय सिंगौर, लक्ष्मीनारायण बिजौरा , विनोद बिजौरा , प्रमोद बिजौरा, प्रकाश बिजौरा , प्रदीप बिजौरा , हरिओम (गोलू ) बिजौरा , श्रीमती ममता वर्मा , श्रीमती कुसुमलता वर्मा , श्रीमती मनीषा वर्मा , नरेंद्र वर्मा , श्री बीरेंद्र बंछोर , नवीन बिजौरा , मनीष बिजौरा , अश्वनी वर्मा सहित समाज के विशिष्ट जन , सर्व समाज के व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है