रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

Advertisement

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल…
* लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल, दुर्गंध से व्यापारी और खरीदार परेशान…

रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा

 फेसबुक से जुड़े 

रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा

रानीतराई। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में इन दिनों जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। नियमित सफाई और कचरा उठाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बाजार परिसर में गंदगी पसरी हुई है।

वही कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण व्यापारियों के साथ खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

बतादें कि रानीतराई ब्रिटिश शासनकाल से ही क्षेत्र के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में रहा है। यहां प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, जबकि शुक्रवार को भी बाजार आयोजित होता है। दोनों बाजारों में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में व्यापारी और खरीदार पहुंचते हैं। बाजार समाप्त होने के बाद बड़ी मात्रा में कचरा परिसर में ही रह जाने से समस्या और बढ़ जाती है।

वही स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि पंचायत द्वारा साप्ताहिक बाजार की नीलामी लाखों रुपये में की जाती है और बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों से शुल्क भी लिया जाता है। इसके बावजूद बाजार परिसर की सफाई व्यवस्था अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने का आरोप है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार शुल्क वसूले जाने के बाद सफाई और कचरा उठाव की जिम्मेदारी भी प्रभावी ढंग से निभाई जानी चाहिए।

व्यापारियों के मुताबिक कचरे के ढेर और दुर्गंध के बीच दुकान लगाना मुश्किल हो रहा है। वहीं बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी गंदगी के बीच खरीदारी करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बाजार के दौरान और बाजार समाप्त होने के तत्काल बाद नियमित सफाई एवं कचरा उठाव कराया जाए तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।

लगातार बनी इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों और व्यापारियों में नाराजगी है। उन्होंने पंचायत प्रशासन से बाजार परिसर में नियमित सफाई, कचरा संग्रहण और समय पर उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र का प्रमुख बाजार स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आए।

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेंगे झीट के खिलाड़ी

राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे जय महावीर व्यायाम क्लब झीट के खिलाड़ी झीट। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है