एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

Advertisement

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू

दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार, 01 सितम्‍बर 2026 को कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एग्रीस्टेक एवं बकेट क्लेम में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, अधिकक्षक भू-अभिलेख एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से सम्बद्ध सेवा सहकारी समितियों के संमिति प्रबंधक / प्रभारियो की समीक्षा बैटक ली गई।

 फेसबुक से जुड़े 

कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिना एग्रीस्टेक पंजीयन धान नहीं बिकेगा, सह खातेदारों का भी पंजीयन होना भी आवश्यक है। उन्होने कहा कि इस वर्ष 2026-27 में धान बिकी के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन एवं सह-खातेदारों का बकेट क्लेम (सहमति सत्यापन) अनिवार्य रहेगा। बकेट क्लेम तब बनता है जब किसी कृषि भूमि में एक से अधिक हिस्सेदारी होती है। प्रत्येक हिस्सेदार के नाम से बकेट आईडी बनती है, जिसे एग्रीस्टेक में पंजीयन कराना आवश्यक है।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये हैं कि बकेट क्लेम और किसानों के पंजीयन का कार्य समय-सीमा में पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर सह खातेदारों का सत्यापन, सहमति और पंजीयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा । इस वर्ष संस्थागत छूट को भी समाप्त कर दिया गया है, इस संबंध में भी दुर्ग कलेक्टर श्री सिंह ने बताया है कि पिछले वर्षों में संस्थागत पंजीयन वाले किसानों को जो विशेष छूट दी गई थी, उसे इस वर्ष समाप्त कर दिया गया है। संस्थागत सहित सभी श्रेणियों के किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है।जिन किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन नहीं होगा, वे किसान धान बिक्री से वंचित रह जायेगें। यदि किसी किसान अथवा संस्था धान नही बेचना चाहते, ऐसे किसान अथवा संस्था से लिखित घोषणा पत्र लिये जाने का निर्देश दिया गया है।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा समिति प्रबंधक / प्रभारी एवं संबंधित अमले को सभी लंबित बकेट क्लेम का कार्य समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया। एग्रीस्टेक में बकेट क्लेम के पंजीयन हेतु समिति के प्रबंधक / प्रभारी के सहयोग हेतु कृषि विस्तार अधिकारी एवं जिले के पटवारियों को भी निर्देश प्राप्त हुये हैं कि उक्त कार्य में समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर पंजीयन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए । जिले में एग्रीस्टेक पंजीयन प्रगति पर है, जिसकी समीक्षा साप्ताहिक की जा रही है।

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

कृष्ण जन्माष्टमी पर शिवपार्क कॉलोनी में विविध आयोजन

* कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में विविध आयोजन ; महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे होंगे शामिल... अमलेश्वर; प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है