कृष्ण जन्माष्टमी पर शिवपार्क कॉलोनी में विविध आयोजन

Advertisement

* कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में विविध आयोजन ; महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे होंगे शामिल…

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में विविध आयोजनअमलेश्वर; प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में विविध आयोजन रखा गया है ।

 फेसबुक से जुड़े 

उक्त जानकारी देते हुए शिवमन्दिर प्रबंधन समिति शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर के मीडिया प्रभारी श्री ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झंडा चौक में मटका फोड़ प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता एवं नारियल फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे भाग लेंगे ।

प्रतिभागियों को समिति द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा । यह आयोजन शाम 5 बजे से रखा गया है । समति के पदाधिकारी श्री मोरध्वज साहू, प्रवीण चंद्राकर, नरेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र दुबे, विजेंद्र चंद्राकर, विजय देवांगन, लालबहादुर साहू, नरेश साहू, पुरुषोत्तम लखेरा, विनोद देशमुख, मुकेश पंडित, प्रमोद वर्मा, डॉ.ए.के.जायसवाल, मनोज शर्मा, गिरधर साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने कॉलोनी वासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने आग्रह किया है।

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में हुआ कमरछठ पूजा का पावन आयोजन

* शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में हुआ कमरछठ पूजा का पावन आयोजन... * माताएं रहीं निर्जला उपवास , संतान की सुख समृद्धि एवं दीर्घायु होने की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है