सेवा सेतु पोर्टल से मिला लीना को स्थायी जाति प्रमाण पत्र

* सेवा सेतु पोर्टल से मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र…

दुर्ग, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की पहल सेवा सेतु-जनता के द्वार, डिजिटल सरकार आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सरकारी सेवाओं को सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने की दिशा में सफल उदाहरण दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र से मिला।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

ग्राम पंदर (पाटन, जिला दुर्ग) के रहने वाले सुखचंद जी अपनी सुपुत्री लीना के स्थायी जाति प्रमाण पत्र को लेकर काफी समय से चिंतित थे। भविष्य की पढ़ाई, छात्रवृत्ति और शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए यह दस्तावेज़ बहुत आवश्यक था।

पहले जहां ऐसे प्रमाण पत्रों को बनवाने में लंबा समय और बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब सेवा सेतु केंद्र ने इस प्रक्रिया को बिल्कुल आसान बना दिया है।

20 जुलाई 2026 को तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र में लीना के स्थायी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया। जिला प्रशासन स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसी दिन, यानी 20 अगस्त 2026 को स्थायी जाति प्रमाण पत्र स्वीकृत कर जारी कर दिया गया।

प्रमाण पत्र लेने जब लीना के भाई सेवा सेतु केन्द्र पहुंचे तो परिवार की चिंता दूर हुई और चेहरे पर खुशी एवं संतुष्टि साफ झलकने लगी। बिना किसी परेशानी और समय की बर्बादी के सेवा सेतु केन्द्र से लीना का प्रमाण पत्र प्राप्त होना परिवार के लिए राहत और खुशी का पल रहा।

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है