8 सितंबर को “पेंशनर समाज पाटन” की आवश्यक बैठक

पेंशनर समाज पाटन की आवश्यक बैठक 8 सितंबर को

पाटन। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील पाटन की आवश्यक बैठक 8 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे पेंशनर भवन पाटन में आयोजित की जाएगी। बैठक में तहसील के समस्त पेंशनर पदाधिकारी एवं सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की गई है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बैठक में दिवंगत पेंशनरों को श्रद्धांजलि, नए पेंशनर सदस्यों का सम्मान तथा पेंशनर समाज तहसील पाटन के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह वर्मा के उप प्रांताध्यक्ष बनने पर सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा सभी पेंशनर्स से अपना PPO नंबर लिखकर साथ लाने को कहा गया है।

बैठक में पेंशनर भवन की मरम्मत एवं अहाता पुनर्निर्माण के अनुमोदन सहित अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। यह जानकारी कार्यालय प्रभारी चंद्रभानु वर्मा ने दी।

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है