23 अगस्त को घुघवा(नारायणपुर) से देवबलौदा तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा

Advertisement

23 अगस्त को घुघवा(नारायणपुर) से देवबलौदा तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों के जयघोष से गूंजेगा क्षेत्र

पाटन। भगवान शिव के प्रति आस्था, श्रद्धा और भक्ति को समर्पित विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन आगामी 23 अगस्त 2026, रविवार को किया जा रहा है। यह भव्य धार्मिक यात्रा सनातन जागरण समिति पाटन के संयोजक प्रणव शर्मा के तत्वावधान में आयोजित होगी। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 8 बजे ग्राम नारायणपुर (घुघवा-क) से होगा जहाँ शीतला तालाब से जल भरकर श्रद्धालु कांवड़ लेकर देवबलौदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंचेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

कांवड़ यात्रा के माध्यम से शिवभक्त भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण प्रकट करते हुए पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर होगा।

यह भी पढ़े ; “खाद की कमी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना”

नारायणपुर से देवबलौदा तक होगा यात्रा का मार्ग
विशाल कांवड़ यात्रा ग्राम नारायणपुर (घुघवा-क) से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से बड़े औंरी, नारधी होते हुए देवबलौदा के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत एवं धार्मिक वातावरण को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएंगी साथ ही देवबलौदा में भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।

भव्य झांकियां रहेंगी विशेष आकर्षण
कांवड़ यात्रा में भगवान शिव से संबंधित भव्य एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल होंगे तथा भगवान शिव के जयकारों के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करेंगे। सनातन जागरण समिति द्वारा क्षेत्र के सभी शिवभक्तों, युवाओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पावन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है।

आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। ऐसी यात्राएं समाज में धार्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। यात्रा के संयोजक प्रणव शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी शिवभक्त परिवार सहित इस पावन यात्रा में सहभागी बनें और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकला “भव्य कांवड़ यात्रा”

* बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक...

पाटन में विधि-विधान से मनाया गया हरेली तिहार

* अटारी गौठान, पाटन में विधि-विधान से मनाया गया हरेली तिहार... पाटन। छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर नगर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है