स्काउट गाइड के बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

* स्काउट गाइड के बच्चों ने रैली निकालकर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश, गुरु पूर्णिमा एवं महापुरुषों की मनाई गई जयंती…

स्काउट गाइड के बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेशपाटन : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग के वार्षिक कार्यक्रमानुसार विकासखंड पाटन में तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का चार दिवसीय आयोजन सेजस कन्या शाला पाटन में किया जा रहा है ।

2 अगस्त को पाटन में बघवा “अमित बघेल” का भव्य स्वागत

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सहायक शिविर संचालक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि दिनांक 29 जुलाई को शिविर का शुरुआत ध्वज शिष्टाचार ईश प्रार्थना झंडा गीत राजकीय गीत के साथ हुआ । तत्पश्चात गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आदरणीय गुरुजनों को नमन किया गया एवं गुरु की महत्ता बताया गया।

उसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा प्रणेता पुरुष महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्धेय डॉ.खूबचंद बघेल जी की जयंती मनाया गया एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। स्काउट गाइड के बच्चों ने रैली निकालकर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेशउपरांत स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा रैली निकालकर “एक पेड़ मां के नाम” शाला परिसर में रोपित किया गया एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया । साथ ही पौधे को संरक्षित रखने संकल्प लिया गया।

युवा खिलाड़ियों के जोश और जुनून से गूँजा शिवोम् फुटबॉल प्रीमियर लीग

तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर में प्रमुख रूप से शिविर संचालक श्री बालक दास राउत सहायक संचालक ललित कुमार बिजौरा, मोहन लाल साहू, चंचल द्विवेदी, श्रीमती कल्पना शुक्ला, श्रीमती ममता राजपूत, श्रीमती अन्नपूर्णा रामटेके सहित सर्विस रोवर सुनील कुमार डहरिया , जतिन वर्मा , सर्विस रेंजर खुशी साहू , नाव्या साहू अपनी सहभागिता दे रहे हैं ।

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली में स्काउट गाइड , शिविर संचालक मंडल के सदस्य , प्रभारी शिक्षक /शिक्षिका के अलावा संस्था के प्राचार्य श्री पी. एल.सिंहा , विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री टिकेंद्र नाथ वर्मा , श्री मनीराम देवांगन उपस्थित रहे।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है