तीन साल से मुआवजे का इंतजार, किसानों ने पाटन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

* दरबार मोखली–बेलौदी मार्ग के प्रभावित किसानों की मांग, जल्द मिले अधिग्रहित भूमि का मुआवजा…
* मंत्रालय स्तर पर अटकी प्रक्रिया, तीन वर्षों से मुआवजा भुगतान नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन…

* दरबार मोखली–बेलौदी मार्ग के प्रभावित किसानों की मांग, जल्द मिले अधिग्रहित भूमि का मुआवजा...
* मंत्रालय स्तर पर अटकी प्रक्रिया, तीन वर्षों से मुआवजा भुगतान नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन...पाटन। दरबार मोखली–बेलौदी मार्ग निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का लगभग तीन वर्षों से लंबित मुआवजा भुगतान नहीं होने से नाराज प्रभावित किसानों ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की।

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी के आरोप में निर्मलचंद कोठारी एवं नलिन कोठारी गिरफ्तार

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

किसानों ने ज्ञापन में बताया कि सड़क निर्माण के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन मुआवजा राशि स्वीकृत होने के बावजूद अब तक उनके खातों में भुगतान नहीं हो पाया है। बताया गया कि मंत्रालय स्तर पर आवश्यक मार्गदर्शन संबंधी दस्तावेज लंबित होने के कारण भुगतान प्रक्रिया अटकी हुई है।

संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ ‘दहेज मुक्त विवाह’

प्रभावित किसानों का कहना है कि करीब तीन वर्षों से मुआवजा नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने शासन से लंबित प्रशासनिक प्रक्रिया का जल्द निराकरण कर मुआवजा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अपने अधिकारों के लिए आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है